Advertisement
बढ़ते साइबर अपराधों के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य साइबर सेल ने नया कदम उठाया है। सरकारी और निजी कार्यालयों सहित सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष QR कोड लगाए जाएंगे। इन QR कोड को स्कैन करते ही लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, जरूरी सावधानियां और ठगी होने पर तुरंत क्या करना है—इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।
QR कोड के जरिए शिकायत से जुड़े पोर्टल का लिंक भी सीधे खुलेगा, जिससे पीड़ित बिना देरी के शिकायत दर्ज कर सकेंगे। साइबर मुख्यालय प्रदेशभर में पार्किंग, बाजार और उन जगहों पर QR कोड लगाने की योजना बना रहा है, जहां रोजाना सौ या उससे अधिक लोग आते-जाते हैं। इससे लोग समय पर शिकायत करेंगे और ठगी की रकम होल्ड कराने में भी आसानी होगी।
एसपी साइबर प्रणय नागवंशी ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जन-जागरूकता सबसे जरूरी है। QR कोड स्कैन करने पर यह भी बताया जाएगा कि साइबर सुरक्षा में क्या करें और क्या न करें। इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |