Video

Advertisement


मेडिसिन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी
Rajnandgaon , 12.50 lakhs, duped ,pretext ,investing ,medicine company

छुईखदान में पुलिस ने शातिर आरोपियों सुखविंदर सिंह कडियाला और हुलास कुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने मेडिसिन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। शिकायतकर्ता रेखचंद जंघेल ने पुलिस को बताया कि आरोपी 17 मई 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच उन्हें दवा कंपनी में निवेश करने और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगा। आरोपियों ने दवाई सेलिंग पर 30 प्रतिशत कमीशन का भी झांसा दिया।

 

छुईखदान पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 3 के तहत मामला दर्ज किया और लगातार 30 घंटे की तलाश के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी आपराधिक गतिविधि स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी तेज और सटीक कार्रवाई का नतीजा है।

 

मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कडियाला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया। जबकि आरोपी हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेताया है कि इस तरह के निवेश झांसे से आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.