Advertisement
नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन फरवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे नरसिंहपुर के होटल कुमुम वैली में नकाबपोश बदमाशों ने लगभग 75 लाख रुपये की लूट का दावा किया। घटना की जांच में पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में यह हैरान करने वाला तथ्य सामने आया कि लूट की साजिश होटल के रात्रिकालीन मैनेजर और कर्मचारियों ने ही रची थी।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और होटल कर्मचारियों के नकली ड्रामे ने पुलिस को शक दिलाया। पूछताछ में रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक ने लूट की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की। जांच में सामने आया कि होटल कर्मचारी अनुज कुमार को बड़ी नगदी की जानकारी थी, जिसे उसने चंद्रेश रजक और राकेश शुक्ला के साथ साझा किया। इसके बाद मोनू उर्फ टूईया वंशकार सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने चंद्रेश रजक, राकेश कुमार शुक्ला, अनुज कुमार वाल्मीकि और मोनू उर्फ टूईया वंशकार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अब तक लगभग 66 लाख रुपये की नगदी बरामद की जा चुकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |