Video

Advertisement


25 हथियारबंद बदमाशों ने वेयरहाउस लूटा
 Madhyapradesh, Rajgarh, 25, armed ,criminals, looted , warehouse

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अब तक की सबसे बड़ी वेयरहाउस डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ब्यावरा के गुना रोड स्थित सलूजा वेयरहाउस में रविवार–सोमवार की दरमियानी रात 22 से 25 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने चारों चौकीदारों के सीने पर बंदूक तानकर उन्हें काबू में लिया और ताले तोड़कर गेहूं से भरी बोरियां लूट ले गए।

 

वारदात के दौरान बदमाशों ने चौकीदारों के हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद वे आराम से वेयरहाउस में रखे गेहूं को ट्रकों या अन्य वाहनों में भरकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और इसे राजगढ़ जिले के इतिहास में किसी वेयरहाउस पर हुई सबसे बड़ी डकैती माना जा रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल वेयरहाउस को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है और अधिकारियों के पहुंचने तक किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं, जो गिनती के बाद ही यह स्पष्ट कर पाएंगे कि लुटेरे कितनी गेहूं की बोरियां अपने साथ ले गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.