Advertisement
जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र में पांच अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट और प्राणघातक हमलों को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ और उसका इलाज किया जा रहा है।
27 और 29 जनवरी की रात हुई घटनाओं में आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइप, डंडा और बेल्ट से लोगों पर हमला किया, जिससे 13 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। आरोपियों ने मारपीट के बाद मोबाइल और नकदी लूटकर फरार होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और कुल ₹4,09,000 की संपत्ति जब्त की।
एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। आम नागरिकों पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित, सटीक और प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |