Advertisement
जगदलपुर के गीदम रोड स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। देर रात राहगीरों ने दुकान से उठते धुएं को देखा और तुरंत आसपास के लोगों व दुकान संचालक को सूचना दी। आग कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
दुकान संचालक रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे धुआं देखकर लोगों ने शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं और नुकसान का सही आंकलन अभी जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |