Advertisement
छत्तीसगढ़ में शादी के बाद मायके से ससुराल जाने वाली करीब 10 लाख महिलाएं मतदाता सूची से बाहर हो गई हैं। घर और पहचान बदलने के कारण इन महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पाया। रायपुर जिले में ही लगभग 1 लाख महिलाओं के नाम गायब हैं। कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 27 लाख 50 हजार से अधिक नाम काटे गए हैं, जिनमें शिफ्ट, मृत्यु और डूप्लीकेट मामले शामिल हैं।
प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब इन महिलाओं को अपने नाम दोबारा जोड़वाने के लिए जोन कार्यालयों का चक्कर लगाना होगा। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी तक चलेगी और सत्यापन 14 फरवरी तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। सबसे बड़ी वजह शादी के बाद पता बदलना और सिस्टम में गलत एंट्री होने के कारण नाम कट जाना बताया जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |