Advertisement
मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर गुटबाजी की खबरें सामने आई हैं। पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने मऊगंज जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी संगठन पर आरोप लगाए और नेताओं को अपशब्द कहे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब वे अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं।
लक्ष्मण तिवारी राजनीतिक बदलावों के लिए जाने जाते हैं। पहले वे भारतीय जनशक्ति पार्टी और भाजपा में रहे, फिर समाजवादी पार्टी में चुनाव लड़े और अंततः कांग्रेस में आए। हनुमना में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना पर निशाना साधा और संगठन पर असंतोष जताया। इस भाषण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |