Advertisement
बालाघाट। मध्य प्रदेश में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने जा रही है। बालाघाट जिले में केबी डिवीजन के लीडर कबीर अपने 9 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले हैं। सरेंडर करने वालों में 4 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। यह एमपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर माना जा रहा है। कबीर एमसीसी जोन में 77 लाख की इनामी सूची में शामिल है। सभी नक्सली आज दोपहर तीन बजे बालाघाट पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने हथियार डालेंगे।
इस बड़े सरेंडर को केंद्र और राज्य सरकार की सख्त नीति का बड़ा परिणाम माना जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश को तय समय सीमा के भीतर नक्सल मुक्त किया जाएगा। उनका कहना है कि नक्सली या तो सरेंडर करें या फिर नेस्तनाबूद होने के लिए तैयार रहें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |