Video

Advertisement


MP में सरकारी शिक्षक के 3 ठिकानों पर EOW का छापा
Sidhi , EOW,  raids , 3 locations , government teacher ,  MP

 

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। रीवा की 6 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे सरकारी शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई पटेल पुल स्थित उनके आवास और मड़वास में बने दो अन्य घरों पर की गई। अभिमन्यु सिंह कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी कार्यकाल के दौरान आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की।

 

EOW की प्रारंभिक जांच में बड़ी विसंगति सामने आई। वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक शिक्षक की वैध आय के आधार पर कुल संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन छापे में 4.36 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति मिली। भारी अंतर सामने आने पर EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भोपाल में मामला दर्ज किया है।

 

छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खाते, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड, नकदी और अन्य संपत्ति से जुड़े साक्ष्य जब्त किए। टीम शिक्षक की आय के स्रोतों और उनकी संपत्ति के मूल्यांकन की विस्तृत जांच में जुटी है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

EOW अधिकारियों के अनुसार, अभी छापे की प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में और संपत्तियों व निवेश का खुलासा हो सकता है। शिक्षक अभिमन्यु सिंह की आय और संपत्ति के बीच बड़े अंतर ने विभाग के कई अन्य मामलों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 5 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.