Advertisement
भोपाल के बड़ा तालाब अब कश्मीर की डल झील जैसा अनुभव देने लगा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक साथ 20 खूबसूरत शिकारे सेवाओं का शुभारंभ किया। इस भव्य आयोजन में नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और भाजपा–कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शहरवासी और पर्यटक बड़ी संख्या में इस अनोखे नजारे के साक्षी बने।
नगर निगम ने पिछले वर्ष ट्रायल के दौरान एक शिकारा चलाया था, जिसके उत्कृष्ट परिणाम सामने आए। इसके बाद 20 शिकारे औपचारिक रूप से तालाब में उतारे गए हैं। शिकारा सेवा फिलहाल सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रस्तावित है, जबकि प्रति यात्री किराया लगभग ₹150 रखा जा सकता है। एनजीटी की रोक के कारण महीनों से क्रूज और मोटर बोट बंद थीं, ऐसे में नए शिकारे पर्यटन को नया आयाम देंगे।
यह शिकारा राइड करीब 2.3 किलोमीटर का पूरा सफर कराएगी और तालाब के बीच स्थित शाह अली शाह टापू के पास तक ले जाएगी। लकड़ी से बनी पारंपरिक कश्मीरी शैली की इन खूबसूरत नावों की क्षमता लगभग छह यात्रियों की होती है। भोपाल के बोट क्लब में पहले से मौजूद नावों के साथ अब शिकारा की सुविधा भी जुड़ गई है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एक बिल्कुल नया, सुंदर और शांत अनुभव प्रदान करेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |