Video

Advertisement


पेड़ पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव
sidhi,  bodies  couple , hanging from a tree

सीधी । मध्य प्रदेश के सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के तेलियान मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक प्रेमी जाेड़े का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक पहले से शादीशुदा था, जबकि युवती देर रात से घर से रहस्यमयी तरीके से गायब थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैद्ध

 

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अमरकेश साहू (20) और संगीता यादव (19) के रूप में हुई है। अमरकेश साहू तेलियान मोहल्ला, भुईमाड़ का निवासी था और उसकी शादी 2023 में हुई थी। वहीं, संगीता यादव कठौतिया, भुईमाड़ की रहने वाली थी। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। शनिवार दाेपहर काे दाेनाें के शव आम के पेड़ पर लटके मिले। सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना प्रभारी डीडी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल युवक के घर से मात्र 50 मीटर और युवती के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार किया और दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर मॉर्चुरी भेजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।


संगीता के परिवारजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान रात करीब 3 बजे अमरकेश को घर के पास देखा गया था। शनिवार सुबह स्थानीय निवासी रामसखा साहू ने पेड़ पर दोनों शवों को लटका देखा और तुरंत गांव वालों तथा पुलिस को सूचना दी। दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। थाना प्रभारी डीडी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, "घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी।"

 

 

Kolar News 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.