Video

Advertisement


डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर दंपती ने डैम में लगाई छलांग
  Betul,  couple abandoned , roadside and jumped

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार सुबह आपसी विवाद से परेशान एक दंपती ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी डैम में छलांग लगा दी। स्थानीय लाेगाें से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। कुछ देर की तलाश के बाद पुलिस को रोशनी का शव बरामद हो गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम को काफी तलाश के बाद युवक का शव भी मिल गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

 
जानकारी के अनुसार, डूबने वाले दंपती की पहचान शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दोनों ने अपने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा और डैम में कूद गए। इस दाैरान हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार ने इस घटना को देखा और तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। दंपती के कूदने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू करवाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को अपने पास रख लिया है। परिजनों का कहना है कि दोनों का अक्सर विवाद होता था। शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि परिवार में शुभम के माता-पिता हैं। बहन की शादी हो गई है। शुभम मजदूरी करता था। दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया, सुबह 9.15 बजे हमारे पास सूचना आई कि एक दंपती ने डैम में छलांग लगा दी है। हम नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ को भी सूचित किया। महिला का शव जल्द मिल गया जबकि पुरुष का शव 3 घंटे बाद मिला। 1 बजे तक दोनों के शव डैम से बाहर निकाल लिए गए।

 
Kolar News 27 September 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.