Advertisement
वॉशिंगटन । एच-1बी वीजा को लेकर अमेरिका के नये नियम आज (अमेरिकी समय के मुताबिक) 21 सितंबर से लागू हो जाएंगे।नये नियमों के तहत अमेरिका, नए आवेदकों से एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) शुल्क वसूल करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इससे जुड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। ट्रंप सरकार के इस फैसले से प्रवासियों में असमंजस के बीच व्हाइट हाउस ने नए नियमों को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एच-1बी वीजा को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए इसके लिए आवेदन शुल्क को बढ़ा कर एक लाख डॉलर यानी लगभग 88 लाख रुपये कर दिया है।
इस घोषणा से बड़ी संख्या में अमेरिका में काम कर रहे भारतीय पेशेवरों में हड़कंप मच गया। अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों की सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है। अमेरिका हर साल करीब 85,000 नए एच-1बी वीजा जारी करता है, जिनमें से अधिकांश वीजा भारतीय पेशेवरों को मिलते हैं, जिसके बाद चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के नागरिक होते हैं। साल 2023 में एच-1बी वीजा लेने वालों में 1,91,000 लोग भारतीय थे और साल 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 2,07,000 हो गया। ये कुशल भारतीय पेशेवर मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं।
एच-1बी वीजा को लेकर ट्रंप के ताजा आदेश के बाद असमंजस की स्थिति तब और बढ़ गई जब अमेरिकी दिग्गज कंपनियों ने कर्मचारियों को 20 सितम्बर तक हर हाल में अमेरिका वापस लौटने की सलाह दी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |