Advertisement
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 11 बजे पंधाना थाना क्षेत्र के खारवां गांव के पास हुआ। हादसे के समय ये सभी युवक खंडवा में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर की रैली से लौट रहे थे। इस दाैरान रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टवेरा को टक्कर मारने के बाद करीब 40 फीट तक घसीटा है। हादसा इतना भीषण था कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। रविराज सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हाे चुकी थी। जबकि चंद्रपाल सिंह तोमर की हालत बेहद गंभीर है। उनकी एक आंख बाहर निकल गई और पैर टूट गए। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों में शेलेंद्र सिंह तोमर, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह राजावत, हर्षराज सिंह, राजपाल सिंह तोमर का इलाज खंडवा और खरगोन में चल रहा है। लौटते वक्त जिस खारवां गांव के पास हादसा हुआ, वह खंडवा जिले की सीमा का आखिरी गांव है। वहां से आभापुरी गांव की दूरी महज 12 किलोमीटर है। मृतक रविराज सिंह तोमर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है, बच्चों की उम्र महज 5 साल और 8 साल है। रविराज के बड़े भाई कृष्णराज सिंह तोमर खरगोन भाजपा के नेता हैं। वे कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम फैल गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |