Video

Advertisement


बाजीराव पेशवा विश्व के अजेय योद्घा थे
narayan vyas

 

कोलार के नयापुरा स्थित प्रज्ञा विद्यालय में रविवार को सांस्कृतिक संस्था सारांश द्वारा श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम के चरित्र और कार्य पर एक संगोष्ठी का आायेजन किया गया। परिचर्चा में पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमंत बाजीराव पेशवं विश्व के अजेय योद्घा थे। ेउन्होंने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा उनकी रावेरखेड़ी खरगौन में स्थित समाधि के संदर्भ में विभाग द्वारा कार्यों की समीक्षा की। श्रीमंत बाजीराव पेशवा के 1738 की भोपाल में निजामउल मुल्क पर विजय के संदर्भ में भोपाल में उनकी प्रतिमा स्थापित होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष शशिकांत लिमये ने बाजीराव पेशवा द्वारा लड़े गए 43 सुद्घों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भगवत सिंह चंदेल, पूनम कुलकर्णी, बसंत देशपांडे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Kolar News 7 May 2018

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.