Advertisement
भोपाल । राजधानी भाेपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका अपने मायके में मेहमानी करने गई थी। शनिवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार 25 वर्षीय नोरीन खान पति फैजान खान ने शुक्रवार देर रात करीब 3:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नोरीन गृहिणी थी। पूर्व में वह एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। पति एक बाइक शोरूम में हैड मैकेनिक हैं। नोरीन की मां को लास्ट स्टेज का कैंसर है। ऐसे में मां की देखभाल करने के लिए वह सप्ताह में दो से तीन बार सुबह से शाम तक साढ़े तीन साल के बेटे को लेकर मायके में मेहमानी के लिए जाती थी। शुक्रवार रात को वह मां के घर ही रुक गई। उन्होंने पति को अगले दिन आने की बात कही थी। पति ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे नोरीन के परिजनों ने कॉल कर फांसी लगाने की सूचना दी। वे ससुराल पहुंचे तो परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर काे शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |