Advertisement
भोपाल । राजधानी भाेपाल के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में वल्लभ नगर झुग्गी में रहने वाली नव विवाहिता ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दो महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। मृतका ने दीवार पर सुसाइड नाेट लिखकर छाेड़ा है, जिसमें उसने तीन लाेगाें काे अपनी माैत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतका के भाई ने भी उसकी सास और नानी सास पर आए दिन प्रताड़ित करने के साथ ही तानाकशी करने के आराेप लगाए है। शनिवार दाेपहर काे शव का पाेस्टमार्टम कर परिजनाें काे साैंप दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मृतका प्रियंका बमन पति कीविन (25) वल्लभ नगर बस्ती में रहती थी। बीती 21 अप्रैल 2025 को उसने अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज की थी। उसका पति फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। मृतका के भाई निशांत ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बहन ने क्यों और कैसे फांसी लगाई। संदेह है कि बहन को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। बहन ने दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने प्रताड़ित करने वालों के नाम लिखे हैं। प्रियंका ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी हैं। इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है। भाई का आरोप है कि बहन की शादी से नानी सास और सास खुश नहीं थे। इन लाेगाें ने उसे अधिक प्रताड़ित कर रखा था। घर में बातचीत के दौरान अक्सर वह इस बात का जिक्र करती थी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |