Advertisement
मैहर । मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की अपनी प्रेमिका के पिता की गाेली मारकर हत्या कर दी। आराेपित अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज हाेकर उसने वारदात काे अंजाम दिया। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घेराबंदी और सर्चिंग भी की गई लेकिन उस समय आरोपी नहीं मिला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात 9 से 9.30 बजे के बीच रामचुआ गांव की है। युवती के पिता महेंद्र सिंह खेत पर बने घर के बाहर लेटे हुए थे।इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपित ध्रुव कुमार बाइक से मौके पर पहुंचा। उसने महेंद्र सिंह के सीने पर देशी कट्टे से गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर दौड़कर आए तो महेंद्र खून से लथपथ नीचे पड़े थे, वहीं, दो युवक बाइक से भागते नजर आए। दरअसल, गांव के किसान महेंद्र सिंह की बेटी रीवा में पढ़ाई कर रही थी। वहीं 2023 में उसकी मुलाकात ध्रुव कुमार से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ीं। ध्रुव कुमार उससे मिलने उसके गांव भी आता था। जानकारी के मुताबिक ध्रुव कुमार उससे शादी करना चाहता था लेकिन पिता महेंद्र सिंह को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने कई बार ध्रुव को मना किया, फिर भी वह उनकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। परेशान होकर महेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ध्रुव की पिटाई की थी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घेराबंदी और सर्चिंग भी की गई लेकिन उस समय आरोपी नहीं मिला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी के पास का रहने वाला है। थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |