Advertisement
भोपाल । राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले किन्नर ने रविवार देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लिव इन पार्टनर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी अनुसार अब्बास नगर निवासी छोटू यादव उर्फ सौम्या किन्नर अब्बास नगर कोलार में रहती थी। वह मंगलवारा टोली के साथ मांगती थी। दानिश नाम के ऑटो चालक युवक के साथ एक कमरे में लिव इन में रहती थी। पास में ही उसका परिवार रहता था। रविवार देर रात सौम्या का शव उसके कमरे से बरामद किया। बॉडी फंदे पर लटकी थी, हालांकि कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, मृतक की मौसी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि भांजा किन्नर नहीं था। किन्नरों की संगत में किन्नर बनकर रहने लगा था। तीन दिन से लगातार सुसाइड करने की बातें कर रहा था। आए दिन जान देने की बात कहता था। सब उसे समझाते थे लेकिन उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि उसने किसी परेशानी का जिक्र कभी नहीं किया था। दानिश नाम के ऑटो चालक के साथ रहता था और वही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस दानिश से पूछताछ कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |