मऊगंज । मऊगंज जिले में रविवार सुबह नदी में डूबने से तीन भाइयाें की माैत हाे गई। करीब दो घंटे बाद तीनों को नदी से निकाला जा सका। परिजन तीनाें काे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकाें में दाे सगे भाई शामिल है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। दो सगे भाई अमन तिवारी (18), अभय तिवारी (17) समेत उनके मामा का बेटा अभिषेक मिश्रा (24) पैपखार गांव में निहाई नदी में नहाने गए थे। जहां नहाते समय अभिषेक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए अमन और अभय भी पहुंचे। लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने से वे भी डूब गए। तीनों युवकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणाें ने दाे घंटे बाद शवाें काे बाहर निकाला। तीन भाइयाें की माैत से परिजन बदहवास हाे गए। तीनाें काे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम मऊगंज सिविल अस्पताल में किया गया। अमन-अभय के पिता अनिल तिवारी पेशे से रजिस्ट्री लेखक हैं। वहीं अभिषेक मिश्रा मऊगंज के दुगोली गांव का रहने वाला था। अभिषेक एचडीएफसी बैंक की मऊगंज ब्रांच में क्लर्क था। शनिवार को ड्यूटी के बाद बुआ के घर पैपखार आया था।