Video

Advertisement


बस अनियंत्रित होकर पलटी 10 साल के बच्चे समेत दंपति की मौत
jhabua, Bus overturned, couple and 10 year

झाबुआ । मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनिंयत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला झाबुआ जिले के पेटलावद का है, जहां एक बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में एक दस साल के मासूम बच्चे समेत दंपती की मौत हो गई। वहीं करीब 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार घटना रविवार देर रात करीब दो बजे पेटलावद में स्टेट हाईवे 18 पर ग्राम पत्थरपाड़ा की है। जहां इंदौर से राजकोट जा रही स्लीपर कोच बस क्रमांक एमपी 09 पीए 0271 हादसे का शिकार हो गई। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार अहमदाबाद निवासी मोहम्मद आरिफ (45), उनकी पत्नी फरजाना आरिफ (42) और 10 वर्षीय अमन यादव की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल है। सभी घायलों का उपचार पेटलावद सिविल अस्पताल में जारी है। वहीं शेष यात्री सुरक्षित है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पेटलावद दिनेश शर्मा, चौकी प्रभारी सारंगी दीपक देवरे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत और बचाव में जुट गये। दो जेसीबी मशीन, एक क्रेन औक मौके पर उपस्थित आम लोगों की सहायता से पलटी हुई बस को उठाकर उसके नीचे दबे तीनों मृतकों को निकाला गया। उनके शव अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से पेटलावद ले जाया गया। बस का ड्राइवर जितेंद्र पटेल निवासी इंदौर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों की हालत अभी स्थिर है, उनको चिकित्सा सहायता पहुंचाई गई है। मौके पर एसडीओपी पेटलावद कमलेश शर्मा, तहसीदार पेटलावद निगवाल पहुंचे।

Kolar News 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.