Advertisement
भाेपाल । राजधानी भाेपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनाें ने बाथरुम में युवक का शव फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उसे नीचे उताकर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच उपरांत डाॅक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। बुधवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेकिन लंबे समय से उसे काम नहीं मिल रहा था। इसी बात को लेकर परेशान रहता था। परिजनाें के मुताबिक बिशन पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। परिजन बिशन की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। वह आर्थिक तंगी के कारण शादी के लिए फिलहाल हामी नहीं भरता था। हमेशा कहता था, जीवन कुछ स्थिर हो जाए, कमाई के अच्छे साधन हो जाएं तब शादी करूंगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |