Advertisement
कटनी । कटनी में दानापुर-पुणे एक्सप्रेस (12150) में शनिवार को एक वेंडर ने अपने साथियों ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में चार यात्री घायल हुए है, जिसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दमोह के पथरिया निवासी उमाशंकर ठाकुर, शिवानी ठाकुर और राधा ठाकुर शामिल हैं। वे प्रयागराज से मैहर होते हुए दमोह जा रहे थे। शनिवार सुबह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। पानी बेचने वाले वेंडर से उनकी बातचीत के दौरान विवाद हुआ। वेंडर ने ट्रेन की चेन खींची और अपने साथियों को ट्रेन में बुला लिया। फिर उन्होंने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों में घटना में एक अन्य महिला भी घायल हुई है, जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथों में चोट आई है। जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि घटना पैंट्री कार के वेंडर और यात्रियों के बीच विवाद से शुरू हुई थी। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |