Video

Advertisement


दुष्कर्म से पीड़ित मूक-बधिर बालिका की इलाज के दौरान मौत
rajgarh, Deaf and mute girl ,raped died

राजगढ़ । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में छह दिन पहले संजय नगर के पीछे पहाड़ी पर मूक-बधिर 11 वर्षीय बालिका लहुलुहान में अवस्था में मिली थी, जिसके साथ अज्ञात द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया था। बालिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए भोपाल रेेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

 

पुलिस के अनुसार 1 फरवरी की रात को संजय नगर के समीप डेरा पर रहने वाली 11 वर्षीय मूक-बधिर बालिका को अज्ञात बदमाश अगवा कर ले गया था। वहीं उसके साथ जबरन गलत काम किया गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण,दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब तक अज्ञात आरोपित को कोई सुराग नही लगा है। पीड़ित बालिका का भाेपाल में कमला नेहरु अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, जिसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शुक्रवार देर रात पीड़ित बालिका की मौत हो गई।

 

 

 

Kolar News 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.