Video

Advertisement


केंद्रीय मंत्री सिंधिया की पत्नी को पसंद आई बदरवास की मोदी जैकेट
shivpuri,  Scindia
शिवपुरी । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया इन दिनों अपने पति के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे पर हैं। इस दौरान में प्रियदर्शनी राजे जनता से मुलाकात कर रही हैं। इसी बीच में बदरवास में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह के द्वारा बनाई जाने वाली मोदी जैकेट के निर्माण इकाई केंद्र पर पहुंची और यहां पर महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बदरवास में महिलाओं के द्वारा बनाए जाने वाली मोदी जैकेट खरीदी और उसे पहन कर देखा। जैकेट की फिटिंग बहुत शानदार रहने पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने यहां पर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और महिलाओं से कहा कि बदरवास की जैकेट दूर-दूर तक प्रसिद्ध है इसलिए और मेहनत करें, जिससे यहां की जैकेट को और प्रसिद्धि मिले। इससे आप लोगों को ज्यादा काम और रोजगार मिलेगा।

जब मैं अगली बार आऊं तो नया डिजाइन दिखाना-

अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं द्वारा बनाई जैकेट खरीदी और कहा कि जब मैं अगली बार आऊं तो नया डिजाइन दिखाना, जिससे हमारे गुना-शिवपुरी का नाम देश में जाना जाए।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि यहां कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं -

प्रियदर्शनी ने स्व-सहायता समूह की जैकेट बनाने वाली महिलाओं से संवाद किया। जैकेट कारोबार में लगी महिलाओं से बातचीत कर जैकेट के काम के बारे में जानकारी ली। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि आज में देख रही हूं कि यहां कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और स्थिति सुधरी है। आज महिलाएं भी अपना घर चला सकती हैं। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मप्र राज्य आजीविका मिशन स्वाद कार्यक्रम में भाग लिया। पलाश से बनी पत्तल व दौने में खाना खाया। प्रियदर्शनी राजे कोलारस जनपद की आदिवासी बस्ती गुढ़ा भी पहुंची।

ज्योतिरादित्य ने वादा किया था कि पत्नी को भेजूंगा-

शिवपुरी जिले के बदरवास में लगभग 50 करोड रुपए की लागत से अडाणी समूह यहां पर जैकेट निर्माण इकाई की स्थापना कर रहा है। इस इकाई की स्थापना के निर्माण का भूमि पूजन पिछले दिनों केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां की महिला समूह से वादा किया था कि वह यहां के जैकेट निर्माण को देखने के लिए अपनी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को भेजेंगे। श्री सिंधिया के इसी वादे के अनुरूप प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास पहुंची और यहां पर जैकेट निर्माण इकाई में काम करने वाली महिलाओं से संवाद किया। यह महिलाएं मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुई है और पिछले कई सालों से मोदी जैकेट निर्माण कर रही हैं। इसके अलावा इन्होंने कुछ सालों पहले बच्चों की ड्रेस का निर्माण में किया है सिलाई के काम से जुड़ी यह महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैं।

 

Kolar News 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.