Video

Advertisement


भोपाल में डिवाइडर से टकराकर कार पलटी युवक और साढू की माैत
bhopal, Car overturns , hitting divider

भाेपाल । राजधानी भोपाल के हलालपुरा बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात एक अल्टो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की माैत हाे गई। दोनों रिश्ते में साढ़ू थे। मृतक अपनी गर्भवती पत्नी काे डिलेवरी के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था। हादसे के एक घंटे बाद बेटी ने जन्म लिया। घटना में दाे महिलाएं भी घायल हुई है।

 
जानकारी अनुसार किसान महेंद्र मेवाड़ा (25)रातीबड़ के मूडला गांव का रहने वाला था। मंगलवार देर रात महेंद्र की पत्नी बबली को लेबर पेन हो रहा था। वो अपनी गर्भवती पत्नी काे लेकर कृष्णानी अस्पताल ले जा रहा था। कार में महेंद्र की मां और बुआ के साथ साढ़ू सतीश भी सवार थे। लेबेर पेन हाेने के कारण महेन्द्र कार तेज चला रहा था। इस दाैरान लालघाटी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें महेंद्र और बगल वाली सीट पर बैठे सतीश मेवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को फौरन स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महेंद्र और सतीश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बबली, उसकी सास बताशी बाई और बुआ सास मुन्नी बाई को भी चोटें आई हैं।
 
महेंद्र की मौत के लगभग एक घंटे बाद यानी मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे उसकी पत्नी बबली ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने मां और बच्ची को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। वहीं, इस हादसे में महेंद्र की मां के हाथ-पांव और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, जिनका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। वहीं, बुआ मुन्नी बाई को मामूली चोटें आई हैं। मृतक महेंद्र अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। महेंद्र की शादी तीन साल पहले बबली से हुई थी। बबली की यह पहली डिलीवरी थी। लेकिन बच्ची का चेहरा देखने से पहले ही पिता महेंद्र की मौत हो गई। वहीं, साढ़ू सतीश भी खेती-किसानी करता था।

 

Kolar News 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.