Video

Advertisement


जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की हत्या
betul,Prisoner commits murder,district jail

बैतूल। बैतूल जिला जेल में शनिवार रात एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपित 376 और पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद था। कैदी द्वारा आत्महत्या किये जाने की खबर फैलते ही जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर जिला न्यायालय के जज भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

 

जानकारी अनुसार आरोपित संदीप (28) उर्फ गोलू उर्फ गोटू बैरक नंबर-2 में बंद था। वह पिछले महीने ही जेल आया था। उसके खिलाफ मामला बैतूल न्यायालय में चल रहा था। शनिवार-रविवार की रात उसने बाथरूम की छत पर लगे पटरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जेल अधीक्षक योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि मृतक बैतूल के आठनेर का रहने वाला था। उसका पूरा परिवार चांदूर बाजार महाराष्ट्र में रहता है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह दो साल से फरार चल रहा था। उसके जेल जाने के अगले ही दिन पत्नी मिलने भी आई थी। बीच में एक-दो बार फोन पर बात हुई थी। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। शव को उतरवाकर मॉर्च्युरी भेजा है।

 

बताया जा रहा है कि न्यायालय में प्रकरण लड़ने के लिए परिवार की मदद नहीं मिलने से नाराज था। संभवतः इसी कारण आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया होगा। फोरेंसिक एक्सपर्ट आबिद खान ने बताया कि मृतक ने बैरक नंबर-2 के बाथरूम में धोती जैसे कपड़े से फांसी लगाई है। बाथरूम की दीवारों से ऊपर चढ़कर उसने अंदर लगी बल्ली पर कपड़ा बांधा। मौके पर दीवार पर चढ़ने के फुट प्रिंट भी मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Kolar News 12 January 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.