Video

Advertisement


युवक की बीच सड़क पर चाकू से गाेदकर हत्या
indore,   young man was stabbed ,middle of the road

इंदाैर । शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दाेपहर काे एक युवक की चाकू से गाेदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आराेपित ने भरे बाजार में बीच सड़क पर वारदात काे अंजाम दिया। हमलावर ने उस पर चाकू से 18 वार किए, इसके युवक का गला रेत दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बाजार हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है। एसीपी सोनू डाबर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रमोद साईं यादव को हिरासत में ले लिया है। वह विनोद का पड़ोसी है। हत्या करने के बाद भागकर अपने घर चला गया था। जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर जा रहे विनोद को पीछे से आए प्रमोद ने धक्का दिया। विनोद सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रमोद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी ने करीब 18 बार उसके शरीर को चाकू से गोदा, जिससे वो तड़पने लगा। इसके बाद बदमाश ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इस दौरान कई लोग सड़क पर मौजूद थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसीपी सीमा अलावा ने बताया कि हत्या की वारदात को डमरू वाले उस्ताद चौराहे के पास अंजाम दिया गया। विनोद राठौर रेलवे स्टेशन के पास गुरुकृपा होटल पर वेटर का काम करता था। वह गणेश नगर में रहता था। पड़ोस में रहने वाले प्रमोद साईं यादव से उसका विवाद हुआ था। वह कुलकर्णी भटठा इलाके का रहने वाला है।
 
मृतक के चचेरे भाई निर्भय ने बताया कि विनोद के पिता शिव नारायण की पहले ही मौत हो गई है। मां प्रभा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करती हैं। विनोद इकलौता बेटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। आरोपी ने घर से 500 मीटर दूरी पर मर्डर किया है।
 
 
Kolar News 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.