Video

Advertisement


इंदौर के एमवाय अस्पताल में कैदी ने की खुदकुशी
indore,   prisoner committed suicide , MY Hospital
इंदौर । इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली। उसे सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। यहां गुरुवार सुबह उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में महेंद्र ने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर लिखा है, जिस पर उसे सूचना देने की बात भी लिखी है। फिलहाल, घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संयोगितागंज थाने के एएसआई नूर सिंह ने बताया कि राजस्थान में पाली जिले के नयागांव चापड़ा निवासी महेंद्र (30) दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी था। उसे 16 नवंबर को इंदौर सेंट्रल जेल भेजा गया था। पेशे से हलवाई महेंद्र को हार्निया की बीमारी थी। उसे इलाज के लिए एक हफ्ते पहले ही एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महेंद्र को शुरुआत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। सेहत सुधरने पर कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार सुबह वह गार्ड को बताकर बाथरूम गया। कुछ देर बाद जब दूसरा कैदी बाथरूम गया तो उसने महेंद्र को फांसी पर लटका देखा और गार्ड को जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है- मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मैंने ऐसा काम किया है कि मुझे जीने का हक नहीं है। एएसआई ने बताया कि महेंद्र के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। हमने जेल अधिकारियों को सूचित कर दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

Kolar News 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.