Advertisement
जबलपुर । माढ़ोताल थाना अंतर्गत बुधवार दोपहर प्रोफेसर कॉलोनी में महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक महिला ने दो महिलाओं पर चाकू से वार कर दिया। घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा मिश्रा जिसके पति बृजेश मिश्रा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसी कंपनी में अनिका मिश्रा नाम की लड़की कार्यरत है। शिखा मिश्रा को इस बात पर शक था कि उसके पति बृजेश और अनिका के बीच सम्बन्ध है, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी समीप रहने वाली सोनम रजक को है। इस बात की पुष्टि के लिए शिखा बुधवार दाेपहर अनिका को लेकर सोनम के घर पहुंची थी। इस मामले को लेकर तीनों के मध्य विवाद बढ़ गया। इसी बीच शिखा ने चाकू से अनिका और सोनम पर हमला कर दिया। शिखा चाकू मारने के बाद अपनी एक्टिवा से फरार हो गयी। वहीं अनिका को गले गम्भीर चोट आने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल रिफर कर दिया गया। कुछ समय बाद अनिका की मृत्यु हो गई। घायल सोनम को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |