Advertisement
कटनी । शासकीय जिला अस्पताल कटनी में बच्चे का इलाज कराने के लिए दाखिल हुई महिला कैदी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चंपत हो गई। महिला कैदी को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण न्यायालय के आदेश पर उसे शासकीय जिला अस्पताल में बच्चों के साथ भर्ती कराया गया था। महिला कैदी की सुरक्षा में चार महिला पुलिसकर्मी तैनात थी।
थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने शुक्रवार काे जानकारी देते हुए बताया कि दिललगी पारधी नामक महिला कैदी अपने नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई। महिला अपने एक वर्षीय बच्चें के इलाज के लिए अस्पताल में साथ मे लाया गया था। पुलिस ने 15 दिन पहले महिला को गांजा के आरोप मे गिरफ्तार किया था। एक वर्षीय बच्चें की स्वस्थ सबंधी इलाज के लिए जिला जेल झिझरी से जिले के मुख्य शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला बंदी शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे सुरक्षाकर्मीयों को चकमा देकर अपने एक वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गई। इस घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद नहीं हों पाया हैं। क्योंकि अस्पताल मे लगे कैमरे बंद पड़े हैं। एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल से इलाजरत महिला कैदी की तलाश सरगर्मियों से की जा रही है। महिला कैदी के फरार होने की खबर सामने आने के बाद पूरे जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी तरफ हड़कंप मचा हुआ है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |