Advertisement
बड़वानी । मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शनिवार को दिल काे दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद गुस्सें में अपने दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। इस दाैरान बीच बचाव करने आई पत्नी पर भी हमला कर दिया। घटना में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दंपति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी अनुसार मामला बड़वानी जिले के सेंधवा में वरला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवली के चिचामली फलिया का है। वरला पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाले दंपति भारती और संजू के बीच पांच दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी अपने बच्चाें काे लेकर मायके देवली चली आई। शुक्रवार रात को पति भी पत्नी के घर ससुराल आ पंहुचा। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें बेटे डेविड और बेटी डिंपल की मौके कर ही मौत हो गई। इधर आरोपी पति संजू ने बीच बचाव करने आई पत्नी भारती पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में पति भी घायल हो गया। झगड़ें का शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और बच्चों की लाश देख हैरान रह गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पति को पकड़ा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वरला थाने से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मर्ग कायम कर मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ दोनों पति-पत्नी को घायल हालत में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद से ही परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |