Video

Advertisement


पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
narsihpur, Fatal attack , wife with an axe

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर जिले के थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में रविवार देर रात एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हुई है, जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गय है। महिला का पति मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

जानकारी अनुसार थाना स्टेशनगंज के सिंहपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जैतपुर में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

देर रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही साेबरन ठाकुर ने डायल 100 काे सूचना दी। उन्होंने कहा- गांव के ही कालूराम यादव ने किसी विवाद के बाद अपनी पत्नी वर्षा उर्फ जिज्जन यादव के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया है। सूचना मिलने के तत्काल बाद ही डायल-100 की टीम में शामिल आरक्षक हिमांशु वर्मा और पायलट मुकेश गिरी गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल वर्षा की स्थिति गंभीर थी। इस वजह से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

 

सिंहपुर चौकी प्रभारी पन्नालाल पाल ने बताया कि महिला का पति का पूर्व में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से ही वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। महिला के द्वारा पति काे काम धंधा करने के लिए कहा गया तो उसने आक्रोश में आकर हमला कर दिया। हमने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Kolar News 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.