Video

Advertisement


मामूली बात पर दो पक्षों के बीच पथराव
jabalpur, Stone pelting ,minor issue

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम कोनी में शनिवार सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणाें ने पुलिस की डायल 100 टीम को घेर लिया। बाद में पाटन और कंटगी थाने से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को सख्ती से खदेड़ा गया। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम कोनी में राज चौधरी नामक व्यक्ति गांव की किराना दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। यहां पर उसका बर्मन समाज के कुछ युवकों से विवाद हो गया। राज के साथ तीन से चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। विवाद के बाद राज घर पहुंचा और परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद चौधरी परिवार के 25 से अधिक लोग घर से निकले और बर्मन समाज के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और फिर जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को ही घेर लिया। डायल 100 की टीम ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर पाटन और कटंगी थाने से फोर्स भेजी गई। दोनों थानों के बल ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

 

जानकारी मिली है कि चौधरी और बर्मन समाज का लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे, जिन्हें बाद में समझाइश दी गई थी। जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि शनिवार सुबह गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट के कारण ये हालात बने थे। फिलहाल गांव के हालात सामान्य है। ग्राम कोनी में रहने वाले सभी ग्रामीणों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए हैं। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जितने भी लोग घायल हुए हैं, उनका पाटन स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करवाया जा रहा है। सावधानी के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Kolar News 2 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.