Video

Advertisement


 भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 4 लोग घायल एक की माैत
betul,   Rajasthan injured, horrific road accident, one dead

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादया हाे गया। यहां एक कार अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के 4 लोग घायल हो गए, तो वही एक की मौत हो गई। जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सभी लोग गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए महाराष्ट्र गए थे। इस दौरान लौटते समय यह हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

जानकारी अनुसार पूरी घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के झीटापाटी गांव के पास हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी के मामले में अपने साथियों के जमानत के लिए राजस्थान निवासी पांच लोग महाराष्ट्र गए थे। यह सभी महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सापना डैम के पास उनकी कार अनियंत्रि होकर पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार बलवंत सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कोटा, राजस्थान की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बूंदी निवासी ओमप्रकाश नागर, विनोद नागर, रामसहाय नागर और नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह सड़क से उतरकर पलट गई। फिलहाल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Kolar News 9 October 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.