Video

Advertisement


युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से किया हमला,
rewa, young man attacked, iron rod and an axe

रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे बच्चाें पर लाेहे की राॅड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में बेटे की माैत हाे गई, जबकि बेटी और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दाेनाें काे इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद भाग रहे आरोपी को गांव वालों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते उसने इस खाैफनाक वारदात काे अंजाम दिया।

 

 

 

जानकारी अनुसार पूरा मामला जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के छिपिया गांव में शनिवार देर रात करीब 2 बजे का है। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि रामबली चर्मकार (41) और सीमा चर्मकार (31) की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों को 4 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। सीमा के भाई सरोज चर्मकार ने बताया कि शादी के कुछ समय तक ठीक चला। इसके बाद वह रामबली अपी चरित्र पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। रामबली अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बदनामी के डर से पत्नी ने शिकायत नहीं की। परेशान होकर एक साल पहले सीमा घर छोड़कर मायके चली गई थी। करीब छह महीने पहले घरवालों के कहने पर उसे वापस लेकर आया था। कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर वही शक और मारपीट करने लगा।

 

 

 

शनिवार देर रात करीब 2 बजे रामबली नशे में धुत होकर घर आया। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। गुस्साएं रामबली ने पत्नी की लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। शाेर सुनकर बेटा रविंद्र (4) और बेटी रागिनी (6) जाग गए आैर राेने लगे। गुस्से ने आरोपी ने तीनों के सिर पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड मार दी। तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। शोर सुनकर परिवार के लोग और गांव वाले भी आ गए। बहू और बच्चों को लहूलुहान हालत में देखकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। गांव वालों ने घेराबंदी कर आरोपी रामबली को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मां-बेटी को संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक है। बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोट है। मां की हालत थोड़ी स्थिर हुई है, लेकिन बच्ची की हालत नाजुक है।

 

 

Kolar News 22 September 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.