Advertisement
भाेपाल । राजधानी भोपाल स्थित स्टेट म्यूजियम से करोड़ों रुपए के 100 से ज्यादा सिक्के चोरी हो गए। इनमें गुप्त काल से सल्तनत काल तक के सिक्के शामिल हैं। म्यूजियम में मौजूद होमगार्ड जवानों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चोर को म्यूजियम परिसर ही पकड़ लिया।
जानकारी अनुसार घटना मंगलवार की है। यहां स्टेट म्यूजियम से गुप्त काल से सल्तनत काल तक के करोड़ों के 100 से ज्यादा सिक्के चोरी हो गए। जैसे ही इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान म्यूजियम में पहले से मौजूद होमगार्ड के जवानों ने म्यूजियम को चारों तरफ से बंद कर दिया। जिसके चलते बदमाश बाहर नहीं निकल पाया। वह दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे म्यूजियम के अंदर से ही उसे दबोच लिया। उसे चोंट भी लगी है। पुरातत्व विभाग ने इन सिक्कों की कीमत अरबों रुपए आंकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |