Advertisement
इंदौर। इंदौर की सेंट्रल जेल में बुधवार काे एक कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। कैदी ने गले में कील घुसा ली। जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। तुरंत उसे उपचार के लिए गले में फंसी हुई कील के साथ एमवाय लेकर आया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी कैदी ने जेल में लोहे की बाल्टी का कुंदा फंसा लिया था। लेकिन तब भी बच गया था।
जानकारी अनुसार सेन्ट्रल जेल में बंद कैदी दीपक पुत्र जगदीश निवासी इंदौर पहले विचाराधीन कैदी था। पॉस्को एक्ट की धाराओं में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। इसके बाद उसे जिला जेल से सेन्ट्रल जेल भेजा गया। सेन्ट्रल जेल आने के बाद से कैदी दीपक अब तक तीन बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है। बुधवार काे उसने एक बार फिर आत्महत्या करने के इरादे से अपने गले में कील घुसा ली। जेल स्टाफ घायल अवस्था में बुधवार दोपहर उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जेल अधिकारियों से पूछा तो बताया कि दीपक ने सुसाइड अटैम्प्ट किया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |