Video

Advertisement


रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच चली गोलियां एक की मौत
shivpuri, Bullets fired , one dead

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक्क घुटारी में रविवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद दोनों पक्षों के बीच गोलियां चली। इस घटना में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

ग्राम चक्क घुटारी निवासी सुक्खा सिंह सरदार ने बताया कि रविवार सुबह मेजर सिंह, सरवन सिंह, दारा सिंह खेत में धान लगाने का कार्य कर रहे थे। इससे पहले पड़ोसी खेत मालिक ने रास्ते से निकलने को लेकर विवाद किया था। इसके कुछ देर बाद जगतार सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भोला सिंह और गुरवेल सिंह हाथ में बंदूक, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर आए और अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में सरवन सिंह के गोली लगने और दारा सिंह और मेजर सिंह को फरसे से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गोली लगने से घायल हुए सरवन सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर से सरवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट का कहना है कि चक्क घुटारी गांव में झगड़े की सूचना मिली हैं। इस झगडे में एक की मौत भी हुई हैं। वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

Kolar News 4 August 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.