Advertisement
भाेपाल । मध्य प्रदेश में बदमाशाें के हाैसलें इतने बुलंद है कि वाे दिन दहाड़े वारदाताें काे अंजाम दे रहे है। ताजा मामला राजधानी भाेपाल का है। जहां माेपेट सवार बदमाश बैंक से निकल कर जा रहे एक छात्र से सवा 5 लाख रुपये लूट कर भाग निकले। दो आरोपियों ने पहले छात्र की एक्टिवा को टक्कर मारकर उसे गिराया, फिर पीठ में चाकू मारा। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कीलनदेव टावर चौराहे की है। पीडित की मां हाजरा खान ने बताया कि उनका बेटा अहमद रजा 18 वर्ष का है। 12वीं पास करने के बाद इस साल ड्रॉप लिया है। पति अब्दुल सत्तार मार्बल का कारोबार करते हैं। खेती-किसानी भी है। मार्बल खरीदकर एक ग्राहक ने पिछले दिनों चेक से पेमेंट किया था। अहमद मालवीय नगर स्थित घर से यही चेक भुनाने बैंक गया था। एमपी नगर जोन-2 में बैंक से पैसे लेकर घर लौट रहा था। इसी दाैरान माेपेड सवार दाे बदमाशाें ने वारदात काे अंजाम दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी प्रियंका शुक्ला और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में पीड़ित छात्र ने करीबी दोस्त पर संदेह जताया है। उसने बताया कि दोस्त पिछले कई दिनों से उससे पैसों की मांग कर रहा था। उसे अहमद के बैंक जाने के बारे में भी जानकारी थी। अहमद ने कहा, 'इसी दोस्त ने साजिश रचकर अन्य युवकों से वारदात कराई है।' फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |