Advertisement
सीहाेर। सीहाेर में एक सरफिरे युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते घर में घुसकर युवती की गाेली मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव में आई लड़की की मां पर भी युवक ने फायर कर दिया। दोनों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक दल बनाकर उसके गांव रवाना किया है।
जानकारी अनुसार मामला सीहाेर के भैरुंदा का है। रविवार रात करीब 8 बजे रेहटी निवासी आराेपी प्रभु दायमा ने 20 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उसके ऊपर गाेली चला दी। इस दाैरान मां अपनी बेटी काे बचाने आई ताे उस पर गाेली चला दी। आराेपी ने 3 फायर किए। मां-बेटी की चीख सुनकर जब आसपास के लोग वहां आए तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। घटना के समय घर पर युवती की बड़ी बहन और छोटा भाई भी मौजूद था। सूचना मिलते ही एसडीओपी दीपक कपूर पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों में 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।
मृतक युवती के पिता का कहना है कि युवक कई दिनों से बच्ची को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पुलिस को पहले ही शिकायत की थी। उसके खिलाफ तीन महीने पहले एफआइआर भी दर्ज करवाई थी। वह फिर भी नहीं मान रहा था। आए दिन धमकियां देता रहता था। उसके पिता मेरे चचेरे भाई हैं।
उन्होंने बताया घटना के समय मैं बाजार में सब्जी लेने गया था। इसी दौरान वो घर में आया और फायरिंग करके भाग गया। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |