Advertisement
भाेपाल। राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने सरकारी आवास पर खुद काे गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्हाेंने अपनी लाइसेंस 315 बोर की राइफल से उन्होंने खुद को शूट किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी की बीमारी से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं।
योगेन्द्र यादव एएसआई थे और कुछ सालों से नगरीय पुलिस यातायात जोन-4 में पदस्थ थे। योगेंद्र बुधवार सुबह जल्दी उठ गए थे। रोज की तरह पूजा-पाठ की, इसके बाद करीब नाै बजे अपने बेडरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली उनकी ठुड्डी को चीरते हुए सिर में धंसी है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज के बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वे खून से लथपथ पड़े हुए थे। पड़ोसियों की मदद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए हैं। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को कुछ समय से कैंसर की बीमारी है। पत्नी के कैंसर का इलाज भी चल रहा है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा। पत्नी की कैंसर की बीमारी के चलते योगेन्द्र यादव कुछ माह से डिप्रेशन में चल रहे थे। यह जानकारी उनके घर वालों ने पुलिस अधिकारियों को भी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |