Advertisement
एयर इंडिया ने भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) के तहत अपनी पहली उड़ान 5 जुलाई से प्रारंभ करने का फैसला किया है।
यह उड़ान भोपाल-लखनऊ मार्ग पर चलाई जाएगी। पहले यह 7 जुलाई से शुरू होनी थी। अब यह 5 जुलाई से ही प्रारंभ की जा रही है। इसका संचालन एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी अलायंस एयर करेगी। रीजनल मैनेजर मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ विश्रुत आचार्य ने बताया कि चेयरमेन अश्विनी लोहानी की पहल पर मध्यप्रदेश को उत्तरप्रदेश से जोड़ा जा रहा है। यह उड़ान सभी सात दिन चलेगी। उड़ान योजना के तहत कम किराए में सीट देने का प्रावधान है। इसका प्रारंभिक किराया 1999 रुपए होगा। इस योजना के तहत भविष्य में सतना एवं रीवा के लिए भी उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव है। भोपाल लखनऊ मार्ग पर 68 सीटर एटीआर-72 चलाया जाएगा।
भोपाल से लखनऊ उड़ान तीन साल पहले जेट एयरवेज ने शुरू की थी। भोपाल-लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली उड़ान को अपेक्षित यात्री नहीं मिले। बाद में लखनऊ तक बंद कर सीधे दिल्ली भेजा जाने लगा। एलायंस एयर की उड़ान कितने दिन चलेगी यह तो समय ही बताएगी। काबिल ए गौर है कि राजधानी से सर्वाधिक मांग पूना, बंगलुरू एवं चैन्नई तक उ़ड़ान की सबसे अधिक जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन कभी तकनीकी कारण तो कभी विमानों की कमी के इन शहरों तक उड़ान प्रारंभ नहीं हो पा रही है।
समय सारिणी भोपाल-लखनऊ
उड़ान संख्या 9 आई 695/96
लखनऊ प्रस्थान सुबह 11.50 बजे
भोपाल आगमन दोपहर 01.45 बजे
भोपाल प्रस्थान दोपहर 02.15 बजे
लखनऊ आगमन दोपहर 03.55 बजे
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |