Advertisement
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जमीन पर बहते हुए उसके खून से दीवार पर सुसाइड नोट लिख दिया। इसके बाद महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से खुद पर भी चाकू से कई वार किये। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार मामला सीधी जिले के पडैनिया गांव का है। घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- "मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।" दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे के अंदर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे में पलंग पर मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव पड़ा था। जमीन पर बच्ची का खून बहा हुआ मिला। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फिर परिवार के लोगों से एक-एक करके घटना के संबंध में जानकारी भी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में आस-पास के लोगों और महिला के मायके वालों से भी पूछताछ कर सकती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |