Video

Advertisement


गुना में मिनी ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत
guna, 4 people died ,mini truck

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच -46 एबी रोड पर म्याना से आधा किलोमीटर दूर एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक कानपुर के रहने वाले थे।

 

 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के 3.30 बजे म्याना थाना क्षेत्र में हुआ। म्याना थाना प्रभारी संजीत माबई ने बताया कि मिनी ट्रक में 6 मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर थे। सभी मजदूर कानपुर के रहने वाले हैं और उन्हें कर्नाटक जाना था। सोमवार तड़के ट्रक जैसे ही एबी रोड पहुंचा, म्याना के चौका चूल्हा होटल के सामने वाहन अनियंत्रित होकर नीचे पुलिया में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना म्याना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

हादसे में विष्णु (32) पुत्र रामपाल, मीर (30) पुत्र चोखेलाल, विकास (35) और रंजीत (25) पुत्र नत्थू सिंह की मौत हो गई। क्लीनर शाहरुख, ड्राइवर अशोक, नवाब समेत चार गंभीर घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर उत्तर प्रदेश में कानपुर के बताए जा रहे हैं। ड्राइवर अशोक रायबरेली का रहने वाला है। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग गुना के लिए रवाना हो गए हैं।

Kolar News 27 May 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.