Advertisement
रायसेन। जिले के बेगमगंज कस्बे में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बस ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और मां गंभीर रूप से घायल है। दोनों को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों का बेगमगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी अनुसार घटना भोपाल-सागर मार्ग पर देर रात करीब 10 बजे की है। फैजल (23 वर्ष) अपनी बहन (32 वर्ष) रूबी और तीन बच्चों के साथ नगर ज्योति गार्डन से शादी में शामिल होने गयाथ्र था। वहां से वापस लौटते समय भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर अमरदीप ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी15 पीए 0245 ने उनकी बाइक क्रमांक एमपी04 एम2756 को सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रूबी व उसकी दो बेटियां 6 वर्षीय आयशा और 3 वर्षीय सुमैया गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रायसेन भेजा। गंभीर घायल आयशा को उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं रूबी और सुमैया को रायसेन से भोपाल रेफर के दिया गया। बाइक चला रहे फैजल और 9 वर्षीय आहद का बेगमगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, घटना के बाद से चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |