Advertisement
छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जुंगावानी टोल नाका के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया। तीन लोगों को हालत गंभीर होने पर उन्हें देर रात छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इनमें से 9 लोग जिले के ग्राम जमुनिया भूरा के निवासी हैं तथा एक महिला ग्राम हिर्री और एक पुरुष ग्राम कोपाखेड़ा के निवासी हैं। ये सभी लोग नरसिंहपुर से पूजा करके अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच टोल प्लाजा के पास रास्ते में अचानक एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बोलेरो की रफ्तार तेज थी। घायलों में कोमल यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 70 वर्ष जमुनिया भूरा, अधर पिता रघु यादव उम्र 65 वर्ष, शरद यादव पिता कौशल 4 वर्ष, उमेश्वती पति कौशल यादव की उम्र 30 वर्ष, शीतल पिता कौशल यादव उम्र ढाई वर्ष, सरिता पति- आसाराम उम्र 30 वर्ष, आसाराम पिता पूसु यादव, राजकुमार पिता सुमरन सभी निवासी जमुनिया भूरा संजय पिता मेहमान शाह उम्र 45 वर्ष निवासी हिर्री, कीर्ति पति उमेश उम्र 35 वर्ष, देवेंद्र पिता उमेश निवासी कोपा खेड़ा शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |