Advertisement
धार। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में खलघाट पुल पर मंगलवार सुबह मुंबई से इंदौर की ओर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। नर्मदा पुल पर ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में बस उसी में घुस गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला गया, लेकिन उसका पैर कट गया। हादसा काफी भीषण था, गनीमत ये रही कि बस नदी में नहीं गिरी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
जानकारी घटना खलटाका पुलिस चौकी की मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। सोलापुर (महाराष्ट्र) से इंदौर जा रही हंस ट्रैवल्स की बस क्रमांक एनएल 07 बी 0694 में 50 से ज्यादा यात्री थे। इस दौरान नर्मदा पुल के ऊपर से गुजरते यात्री बस ने आगे चल रहे शक्कर से भरे ट्रक को पीछे से ओवरटेक करने की कोशिश में आगे जा रहे ट्राले में घुस गई। टक्कर होते ही बस में बैठे यात्री घबरा गए। हादसा इतना भयावह रहा कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक बुरी तरह फंस गया। इससे दोनों पैर कट गए। हादसे में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। तीन गंभीर घायल भी बताए जा रहे हैं। जिन्हें इंदौर रेफर किया है। शेष घायलों का इलाज धामनोद के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में बस नर्मदा नदी में गिरते गिरते बच गई। वहीं सूचना मिलते ही खलटाका चौकी प्रभारी रितेश तायडे और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से धार जिले के धामनोद स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |