Video

Advertisement


गोलीकांड के बाद कलेक्टर और एसपी को हटाया गया
kisan andolan

 

किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद  mp में हालात बेकाबू हो गए है। गोलीकांड के चलते मंदसौर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और एसपी ओपी त्रिपाठी को हटा दिया गया है। फायरिंग में किसानों की मौत के बाद मंदसौर सहित आस-पास के जिलों में भी किसान उग्र आंदोलन पर उतर गए। बुधवार के दिन गोलीकांड में मारे गए किसानों के शव सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह जब उन्हें समझाने गए तो उनके साथ मारपीट हुई।

शिवपुरी कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को मंदसौर का कलेक्टर बनाए जाने के आदेश आने के बाद रात को ही वे मंदसौर रवाना हो गए थे। भोपाल से उन्हें सुबह ही मंदसौर में ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए गए थे। गुरुवार सुबह मंदसौर पहुंचकर उन्होंने ज्वाइनिंग दी। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी के नए कलेक्टर बनाए गए तरूण राठी को भी शिवपुरी में गुरुवार को ही ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

स्वतंत्र कुमार सिंह को मंदसौर कलेक्टर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया।ओम प्रकाश श्रीवास्तव को शिवपुरी कलेक्टर से मंदसौर कलेक्टर बनाया गया। तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम कलेक्टर बनाया गया ,तरूण राठी को शिवपुरी कलेक्टर बनाया गया।कौशलेंद्र विक्रम सिंह को आयुक्त, नगर पालिक निगम, सागर से कलेक्टर नीमच बनाया गया।

एसपी के तबादले

ओपी त्रिपाठी एसपी मंदसौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ,मनोज कुमार एसपी नीमच से एसपी मंदसौर ,तुषारकान्त विद्यार्थी एसपी रेल भोपाल से एसपी नीमच। 

 

Kolar News 8 June 2017

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.